Tuesday, July 11, 2023

क्या है यह प्यार प्यार

प्यार, क्या है यह प्यार ?क्या होता है यह प्यार, प्यार ...? हर और एक रिश्ते की तरह यह भी एक रिश्ता है, फिर भी हर बार उसको अलग - अलग पहलुओं में तोला जाता है, हर बार उस पर सवाल उठाए जाते हैं, हर बार उसको कटघरे में खड़ा किया जाता है, हर बार पूछा जाता है, क्यों करते हो इतना, प्यार ? किस लिए किया जाता है, यह प्यार किसे कहते हैं ? यह  प्यार मेरे लिए शायद सब कुछ है, फिर भी मुझे साबित करना पड़ता है कि मेरे लिए वह सब कुछ है|
हर बार बोला जाता है के सबसे बड़ा प्यार मां और बेटे का होता है, होता है! मैं कहां मना कर रहा हूं, पर फिर भी वह एक खून का रिश्ता है और फिर भी आपने देखा होगा बहुत सारी मां, अनाथ आश्रम में बैठी, तो आप मानोगे या बोलोगे मां और बेटे का प्यार प्यार नहीं है होता है ?
पर यह सबसे बड़ा inner bonding  होता है, सबसे बड़ा होता है| क्योंकि बेटा मां से जन्म लेता है और उसके जन्म का एहसास मां से जुड़ा होता है और वह एहसास है वह प्यार मैं फर्क नहीं करता पर फिर भी फर्क दिखाया जाता है|
हर बार किसी लड़के और लड़की का रिश्ता गुनाह माना जाता है,!!!
उनसे पूछा जाता है किसने permission दी ? किसे पुछ कर किया था? हम लोगों ने आप को पढ़ा लिखा या है इस दिन के लिए ? यह सारे सवाल पूछे जाते हैं और जवाब देने पड़ते हैं, ठीक है ! पूछने वाले अपने हैं और हम हर उस अपने से भी तो प्यार करते हैं।
हमने कोई फर्क नहीं किया हमने तो बस प्यार किया। जब भी समाज की बात होती है समाज झंडा लेकर बैठ जाता है कि अपने पेरेंट्स से प्यार करो !
अपने परिवार से प्यार करो बस किसी लड़की से प्यार मत करो, और क्यों ना करें भाई ?
यह भी एक एहसास है, जो इंसान को इंसान बनाता है। किसी ऐसे से मिलाता है जो इंसान की अपने आप से पहचान करवाता है। उसे खुद के फैसले लेना सिखाता है। खुद की अहमियत और सामने वाले की रिस्पेक्ट करना सिखाता है।
फिर भी यह क्यों पूछा जाता है क्या है यह प्यार और अगर मुझसे पूछा जाए बार-बार पूछा जाए या जितनी भी बार पूछा जाए मैं यही कहूंगा यह भी एक एहसास है, जीने का अंदाज है और जिस दिन लगता है कि इसके बगैर जी नहीं पाऊंगा और सच में जी नहीं पाता हूं, ऐसा इंसान जब लाइफ में आए और उससे मुझे जुड़ा हुआ, लगेगा हर मेरा एहसास हर  मेरी सांस उसके लिए है। सब कुछ कर गुजरने को जी चाहे और सच में कर दिखाए ऐसे रिश्ते को और उस एहसास को कहते हैं प्यार written by Ashishkumar Tailor

No comments:

Post a Comment